सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के टिप्स | Sardiyo me subah jaldi uthne ke Tips

सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के टिप्स |  how to wake up early in winter

यदि आप भी सर्दियों में जल्दी न उठ पाने के कारण परेशान है तो यह पोस्ट आपकी इस समस्या का समाधान साबित हो सकती है

सर्दियों में सुबह जल्दी उठना किसी चैलेंज से कम नहीं होता हम अक्सर रात को सुबह जल्दी उठेंगे यह प्लान करके सोते है लेकिन सुबह होते ही हमारा रजाई या कंबल में से निकलने का बिल्कुल भी मन नहीं करता, ओर कुछ लोगों को तो आपने बिस्तर पर ही चाय नाश्ता चाहिए होता हैं तब जाकर उनकी आंखे खुलती है

photo  by Anastasiya Vragova

                                                

 सुबह जल्दी उठने के फायदों से तो हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है, क्युकी हमे स्कूल समय से ही यह बताया जाता है कि सुबह जल्दी उठना चाहिए, सैर पर जाना चाहिए ताकि हमारी सेहत एवं दिनचर्या दुरस्त बनी रहे।

समय के साथ साथ लोगो की दिनचर्या में भी काफी बदलाव आया है लोग सुबह उतने के लिए अलार्म का यूज करते है ओर अलार्म का यूज भी स्मार्ट तरीके से करते है 

जैसे: 

कुछ लोग सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के लिए 5 - 6 अलार्म सेट कर देते है। जिनमें कम से काम 5 - 10 मिनट का गैप होता उन्हें लगता है अगर पहली अलार्म की रिंग उन्हें नहीं उठा पाई तो दूसरी तो उठा ही देगी ओर अगर दूसरी नहीं उठा पाई तो तीसरी उठा देगी। हो सकता है कि यह स्मार्ट ट्रिक 1 या 2 दिन काम करे पर कुछ दिन बाद आप इससे परेशान हो जाओगे। 


सच तो ये है जब तक आप खुद किसी काम को करने के लिए तैयार नहीं है कोई गैजेट्स आपकी मदद नहीं कर सकता।


सर्दी के मौसम में सुबह जल्दी उठने के टिप्स | sardi ke mosam me subah jaldi uthne ke tips


1. पर्याप्त नींद ले / अपनी नींद के समय का आकलन करे।

जैसा की हम सभी जानते है एक पर्याप्त नींद ही हमारी पूरे दिन थकावट दूर करती हैं ओर आपकी पर्याप्त नींद कितने समय की है तो आप ही बता सकते है कुछ लोगों किं नींद सिर्फ 3 - 4 घंटो कि होती है  जैसी कि एक्टर अक्षय कुमार और पीएम मोदी जी, ओर किसी किसी कि 10 घंटो मे भी पुरी नहीं होती इसलिए सबसे पहले अपनी नींद के समय का आकलन करना चाहिए ओर उसी गैप मे रात को उतनी ही जल्दी सोना चाहिए।


2. लक्ष्य बना कर रखे।

लोगो को संडे या वेक्केंड पर काम से आराम मिलता है इसलिए सर्दियों में छुट्टी के दिन ज्यादातर लोग अपने बेड मे पड़े रहना पसंद करते है ओर सुबह देर तक सोते है, क्युकी छुट्टी वाले दिन उनके पास, करने के लिए कोई टास्क नहीं होता। सुबह जल्दी उठने के लिए आपके पास कोई goal होना बहुत जरूरी है अगर आप स्टूडेंट हैं तो आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ने का लक्ष्य बना सकते है

ओर अगर आप वर्किंग पर्सन है तो आप वर्कआउट कर सकते है जब तक आपके पास कोई टास्क या काम नहीं होगा आप भी आलसी बने रहेंगे।


3. रात में मोबाइल या गैजेट्स का यूज न करे।

हमारे निजी जीवन मे पूरे दिन काम कि थकावट के  बाद रात को ही फ्री हो पाते है जिसमे हम एंटरनटनमेंट के लिए देर रात दोस्तो के साथ चैटिंग, गेमिंग, मूवीज आदि मे लग जाते है ओर इस बीच हमे टाइमिंग क पता भी नहीं चलता ओर सुबह पर्याप्त नींद ना मिल पाने के कारण हम देर से उठते है इसलिए रात मे मोबाइल का यूज कम से कम करे।


4. आंखो को पानी से धोएं व कुछ देर चले।

वैसे तो हम सर्दियों में पानी से बचते फिरते हैं लेकिन पानी ही जो आलस दूर करता है। सर्दियों में सुबह उठने का आलस मिटाने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले आखों को पानी से अच्छी तरह धोएं ओर अपने ही बेडरूम मे कुछ देर वॉकिंग करे ताकि आपकी बॉडी के सभी सेंसेस अलर्ट व एक्टिव हो जाए।


इन टिप्स को फॉलो करके आप सर्दियों कि ठंडी ठंडी सुबह मे जल्दी उठने कि समस्या को दूर कर सकते है।


FAQ's


1.  सुबह उठने का सही समय क्या है?

उत्तर.  सुबह उठने का कोई सही समय नहीं है लेकिन सुबह     जल्दी उठना सेहत के लिए काफ़ी फायदेमद है।


2. हमे कितने घंटे सोना चाहिए?

उत्तर. 7- 8 घंटे कि नींद पर्याप्त होती है।


3. रात को देर तक जागना सेहत के लिए हानिकारक होता है?

उत्तर. ऐसा नहीं है।


> कैसे शुरू करे लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग का व्यापार, जाने हिंदी में

> अपने पालतू डॉग को कैसे ट्रेन करें


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.