शॉर्ट गर्ल्स के लिए ब्राइडल लहंगा टिप्स हिंदी में। short girls bridal lehenga tips
अगर आप भी अपनी शादी के शुभ अवसर पर सिर्फ अपनी शॉर्ट हाइट को लेकर परेशान है यह पोस्ट आपकी परेशानी के समाधान के साथ साथ आपकी खुशियों में भी चार चांद लगा देगी।
अपनी शादी के मौके पर दुल्हन का परेशान होना बिल्कुल भी सही नही बल्कि आपको तो अपनी बेचेलरेट पार्टी ओर शादी फंक्शन को दिल खोलकर सेलिब्रेट करना चाहिए। अपनी शॉर्ट हाईट को लेकर बिल्कुल भी परेशान न हो अगर आप अपनी छोटे कद को बुरा या अभिशाप समझते है तो आप बिल्कुल गलत है, क्युकी आपकी हाईट छोटी हो या बड़ी हर कोई आपने आप मे स्पेशल होता है उसमे कुछ ना कुछ तो बात होती है।
| short girls bridal lehenga tips |
हम सभी जानते है शॉर्ट गर्ल्स क्यूट होती है ओर कई बार उन्हें बोला भी जाता है यह सच ही है ओर मशहूर गायक नेहा कक्कड़ को ही ले लीजिए जितनी प्यारी उनकी आवाज़ है उससे कई गुना प्यारी वो दिखती है ओर सबसे प्यारी वो स्माइल है जो हर लड़की के चेहरे पर आने से खुद ब खुद खूबसूरत दिखने लगते है।
>स्टाइलिश दूल्हा बनने के लिए अपनाये ये ड्रेसिंग टिप्स
> शादी के बाद कैसे बनाए पहला वैलेंटाइन डे स्पेशल?
शॉर्ट गर्ल्स के लिए लंबे दिखने के लिए ब्राइडल टिप्स।
वैसे तो हर कोई अपनी शादी मे सुंदर ही दिखता है लेकिन आज कि दुल्हनों के अपने अलग ही ठाठ है ओर क्यों न हो शादी मे सभी की नज़रे उन्हीं को तो टिकी रहती है, दुल्हनों को भी पूरा हक बनता है सबकी आखों को सुकून देने का। इसलिए नीचे दी गई टिप्स को फॉलो करके आप अपने ब्राइडल लुक को चार एक्स्ट्रा चांद लगा सकती है।
1. सिंगल कलर लहंगा ही चूज करे। Choose Single Colour Lehenga
शॉर्ट गर्ल को हमेशा सिंगल कलर लहंगा का ही चुनाव करना चाइए क्युकी सिंगल कलर लहंगा होने से वो आपको वर्टिकल लुक देगा जिससे कि आप लंबी दिखाई देगी ओर अगर आप अपने लहंगे का चुनाव मल्टी कलर मे करती है दुपट्टा अलग लहंगा अलग, तो उसमे आपकी बॉडी 3 हिस्सो मे बट जाएगी जो आपको ओर शॉर्ट दिखने पे मजबूर कर देगा।
2. लहंगा बॉर्डर का रखे अवश्य ध्यान। avoid broad lehenga border
आजकल लहंगे मे बहुत बड़े व हैवी बोर्डर देखने को मिलते है जो काफी खूबसूरत दिखते है पर यह बोर्डर शॉर्ट गर्ल्स के लिए बिल्कुल भी सूटेबल नहीं है क्युकी यह ज्यादा चोडे बोर्डर आपको बहुत ब्रॉड दिखाएगा इसलिए आप कम बोर्डर या लाइन बोर्डर लहंगे को ही चूज करे।
3. लहंगे ओर ब्लाउज के बीच 3 से 4 इंच का गैप अवश्य रखें। Keep 3 - 4 Inch Gap Between lehenga and blouse
लहंगे ओर ब्लाउज के बीच का गैप आपको लोंग दिखने में काफी हद तक मदद कर सकता है क्युकी इस गैप के माध्यम से आपकी बॉडी मे एक वर्टिकल लुक क्रिएट होगा जिससे आप लंबे दिखेंगे
4. एंब्रॉयडरी लहंगा लेने से बचें। avoid embroider lehengas
आजकल ट्रेंड मे चल रहे एंब्रॉयडरी लहंगे लोगों को काफी आकर्षक करते है, क्युकी उनपर प्रिंटेड हाथी, घोड़े, डॉली इत्यादि काफी लोगो को पसंद आते है और लहंगे को एक यूनिक लुक देते हैं पर शॉर्ट गर्ल ब्राइडल को ब्रॉड चीजो से बचना चाहिए क्युकी शॉर्ट हाईट की वजह से वो उनको और चोड़ा प्रतीत करेगा ओर उसमे आप बहुत छोटी दिखेगी एंब्रॉयडरी लहंगे के बजाए आप वर्टिकल कलिया वाला लहंगा चूज कर सकते है।
5. ब्लाउज के गले पर दे विशेष ध्यान। Keep deep or V-Shape Neck Blouse
ऐसा बिल्कुल भी ना समझे कि आप सिर्फ लहंगे में बदलाव करके आप अपनी शॉर्ट हाईट को छिपा सकती है आपको ब्लाउज पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है ट्रेंड मे चल रहे हाई नेक ब्लाउज के वजह से आप बहुत बड़ी गलती कर सकते है हाई नेक की जगह वी - शेप ब्लाउज शॉट गर्ल के काफी बेस्ट ऑप्शन है।
6. वर्टिकल कलियो वाला लहंगे का करे चुनाव। Choose Vertcal kaliyas Lehengas
शॉर्ट गर्ल्स अगर होरिजेंटल को जगह वर्टिकल कली वाला लहंगा पहने तो वो उनके लिए काफी अच्छा illusion देगा, क्योंकि वर्टिकल कलिया शॉर्ट हाईट को वर्टिकल लुक देगी जिससे आप लंबे दिखेंगी. वर्टिकल लहंगा शॉर्ट गर्ल्स काफी हद तक मदद कर सकता है।
> सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के टिप्स
> घर पर बैचलर पार्टी कैसे बनाएं।
> बेस्ट ब्राइडल एंट्री डांस सॉन्ग।