स्टाइलिश दूल्हा बनने के लिए अपनाये ये ड्रेसिंग टिप्स | Stylish Dulha Banne Ke Liye Apnaye Yeh Dressing Tips

 दूल्हे के लिए बेस्ट ड्रेसिंग टिप्स | Groom Wedding Dressing Tips In Hindi


शादी के घर में हज़ारों काम होते है पर एक काम ऐसा होता है जो खत्म होने का नाम नहीं लेता, वो है शॉपिंग। 
 
Groom Wedding Dressing Tips In Hindi, stylish dulha kaise bane, dulhe ke kapde, dressing tips for indian grooms
Groom Dressing Tips In Hindi

Image©WallpaperCave


शादी चाहे लड़के की हो या लड़की की, शादी की शॉपिंग अपने मे ही अहम भूमिका निभाती है और दुल्हे के कपड़ों की शॉपिंग, एक बहुत बड़ा चैलेंज बन जाता है क्योंकि शादी के अवसर पर दूल्हे राजा के अपने अलग ही ठाठ होते है और क्यों ना हो शादी मे सबकी नज़रे उन पर ही तो होगी, और तो और दूल्हे राजा को अपनी दुल्हन के साथ साथ अपनी सालियो को भी तो इंप्रेस करना होता है, ऐसे में दूल्हे  राजा को अपने लुक व गेटअप पर थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी।

देखा जाए तो आज की दुल्हने किसी से कम नहीं है चाहे उन्हे अपनी शादी मे डांस परफॉर्मेंस देनी हो या अपने लुक्स से दूल्हे को सरप्राइस करना हो वे बिल्कुल भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करतीं ओर और तो और उनके स्वैग के आगे दूल्हे भी फीके पड़ जाते है. इसलिए दुल्हन के साथ - साथ दूल्हे के पहनावे पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ जाती है. 

दूल्हे के कपड़े कैसे होने चाहिए? Dulhe Ke Kapde Kaise Hone Chahiye


दूल्हे के कपड़ों की बात करे तो अधिकतर पुरषों की पसंद शेरवानी ही होती है. हमने ज्यादातर शादियों में दूल्हों को शेरवानी में ही देखा है क्योंकि शेरवानी दूल्हे राजा को एक रॉयल देती है जो काफी पसन्द किया जाता है.

दूल्हे की कोई ऐसी पोशाक का चयन करना जो दुल्हे राजा की पर्सनैलिटी को मैच करे एक बहुत डिफिकल्ट टास्क बन जाता है, क्योंकि आज मार्केट में दूल्हे के कपड़ों में भी पहले के मुकाबले काफी वारियटी मिल जाएगी. चाहे वो थ्री पीस शूट, शेरवानी या मॉडर्न धोती यह सभी पोशाक होने वाले दूल्हे को परफेक्ट दूल्हा तो बना देती है,पर पर्सनैलिटी को नजरअंदाज काफी महंगा पड़ जाता जिसके कारण महंगी से महंगी ड्रेस भी उनपर शूट नहीं करती है।

दूल्हे को शादी मे क्या पहनना चाहिए? Dulhe Ko Shaadi Me Kya Pehnna Chahiye


अगर आप भी अपनी शादी मे कुछ हट कर ट्राई करना चाहते है व अपनी वेडिंग एल्बम मे एक परफेक्ट दूल्हा दिखना चाहते है तो आप नीचे दी गई कुछ टिप्स फॉलो कर सकते है जिससे आपको अपनी वेडिंग ड्रेस चुनने मे काफी मदद मिल सकती है।

 • आत्मविश्वास बरकरार रखे। 

शादी कर मौके पर, दूल्हा हो या दुल्हन चेहरे पर आत्मविश्वास झलकना चाहिए क्योंकि जब तक आपके चेहरे पर खुशी व आत्मविश्वास नहीं होगा आप कितने भी महंगे ड्रेसेस पहन लो आप फीके ही लगोगे। और आत्मविश्वास भी आपके कंफर्ट पर निर्भर करता है। आप आपनी शादी मे शेरवानी पहने या थ्री पिस सूट जब तक आप पूरी तरह उनमें कंफर्टेबल नहीं है उन्हें इग्नोर करे।

• दुल्हे की ड्रेस के लिए बेस्ट कलर | Try Some Unique Colour for groom dressing

आप जब भी किसी की शादी मे गए होंगे तो आपने नोटिस किया होगा दूल्हे कि ड्रेस का कलर लाल या पीला होता है, पर अगर आप अपनी शादी मे कुछ हटकर करना चाहते है तो आप और कलर के साथ खेल सकते है जैसे: लाईट ऑरेंज, सिल्वर विद गोल्डन, ग्रीन विद गोल्डन इत्यादि। मार्केट में आपको काफी अलग अलग कलर की दूल्हे कि ड्रेस मिल जाएगी जो ट्रेंड मे है और काफी अट्रैक्टिव भी लगती है

यदि आप डिफरेंट कलर की ड्रेस ले रहे तो यह जरूर सुनिश्चित कर ले की ब्राइडल ड्रेस कलर भी आपकी ड्रेस से मैच करे ताकि आप और आपकी पार्टनर एक दूसरे के परफ़ेक्ट मैच लगे।

• पर्सनेलिटी के हिसाब से खरीदे दूल्हे के कपड़े |  Choose Groom's Clothes According To Personality

दूल्हे के कपड़ों की शॉपिंग करते समय कपड़ों की चमक - धमक के आगे दूल्हे राजा की पर्सनेलिटी को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करे. क्योंकि ऐसी चमक का कोई फायदा नहीं को दूल्हे पर शूट ही न करे।

छोटे कद के दूल्हे शादी में क्या पहने | Short Height Groom Dressing Tips

अगर आपकी हाईट शॉर्ट है तो आप शेरवानी को अवॉइड करे. शेरवानी की जगह आप परफेक्ट फिटिंग के सात थ्री पिस शूट ट्राई कर सकते है, अगर आप शेरवानी टाइप पहनना चाहते है तो आप narrow neck कुर्ता के साथ शॉर्ट जैकेट ट्राई कर सकते है जो आपको एकदम परफेक्ट लुक देगा।


•फ्यूजन टच देकर बने स्टाइलिश दूल्हा | Go With fusion Touch

अगर आप भी अपनी शादी मे स्टाइलिश दूल्हा बनने की सोच रहे है तो शॉपिंग मे एक्स्ट्रा एफर्ट तो लगाने ही होंगे आजकल ट्रेंड मे चल रहे सूट फ्यूजन काफी स्टाइलिश लगते है, जिसमे आप वेस्टर्न के साथ कुछ इंडियन वेयर का कॉम्बिनेशन (फ्यूजन) ट्राई कर सकते है।

• फिटिंग पर भी दे विशेष ध्यान | Check The Fitting 

वैसे तो लोग फिटिंग चेक किए बिना कोई ड्रेस नहीं लेते। फिर भी शादी के कपड़ों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. दूल्हे की कपड़ों की फिटिंग ना तो ज्यादा नेरो हो और ना ज्यादा वाइड क्योंकि नेरो फिटिंग आपको आपकी शादी में ही अनकंफर्टेबल कर देगी ओर लूज फिटिंग आपको ब्रॉड दिखने पर मजबूर कर देगी इसलिए सूट लेने से पहले फिटिंग की अच्छे से जांच कर ले।

• दुल्हे के जूते खरीदते वक्त ना बरते कंजूसी | Buy Stylish Shoes For Stylish Groom

अक्सर दूल्हे के कपड़ों में ज्यादा खर्चा हो जाने के कारण लोग जुतो की क्वालिटी व स्टाइलिंग को नजरअंदाज करते है. जो बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि शादी मे दूल्हे के जूतों का भी अपना महत्व है इसलिए ड्रेस के साथ साथ जूतों की स्टाइलिंग पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा जूता चुराई रस्म के दौरान आप अपनी सालियों के सामने हसी के पात्र बन सकते है।









Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.