शादी के बाद कैसे बनाए पहला वैलेंटाइन डे स्पेशल?|How To Celebrate First Valentine Day After Marriage
वैलेंटाइन डे, आप चाहे इसे प्रेमी जोड़ो की होली कहो या दीवाली, पर इस दिन का अपना ही एक महत्व है, कहते है प्यार करने की ना कोई उम्र होती है ना समय, पर जिससे प्यार करते है उससे इजहार करने के लिए वैलेंटाइन डे एकदम सही दिन माना जाता है। दिल का दिल से रिश्ता ही बहुत कुछ बयां कर देता है
| Valentine Day After Marriage |
Photo by Jonathan Borba from Pexels
वैलेंटाइन डे उन सभी लोगों मे एक नई उमंग भर देता है जिनको प्यार, मोहब्बत, आशिकी, जैसे पलो को काफी करीब से जिया है या जाना है। प्यार का यह दिन सिर्फ प्यार करने वालो तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि दूसरों को भी काफी प्रभावित किया है वैलेंटाइन डे पर लोग बाजारों में फैली रोनक देखने निकल पढ़ते है, और उसका भरपूर आनंद लेते है।
क्या शादी के बाद प्यार कम हो जाता है?
साल के सबसे रोमांटिक दिन वैलेंटाइन डे पर जन्म जन्मांतर साथ रहने व प्यार करने की कसमे खाने वाले कपल की अक्सर यहीं शिकायत होती है कि उनका पार्टनर अब उनसे पहले जितना (शादी से बाद) प्यार नहीं करता या उनके पार्टनर मे शादी के बाद काफी बदलाव आ गया है
अगर आप भी ऐसा सोचते है कि शादी ही प्यार कम होने का मुख्य कारण है, तो आप बिल्कुल ग़लत है क्योंकि शादी आपके प्यार को ओर मजबूत करती है प्यार कम होने का सबसे बड़ा कारण आप स्वयं होते है, और वो प्यार ही क्या है वक्त के साथ बदल जाए।
शादी के बाद ऐसे बनाए अपना पहला वैलेंटाइन डे | Shaadi Ke Baad Pehla Valentine Day Aise Banaye
शादी से पहले तो आपने अपना पहला वैलेंटाइन काफी जोरो से मनाया होगा जिसका परिणाम यह हुआ कि शादी जैसा पवित्र बंधन आपके प्यार कि अटूट डोर से बंध गया। और तो और अगर शादी के बाद भी अपने प्यार कि डोर को मजबूती देना चाहते है, तो आप कुछ टिप्स फॉलो करके अपनी शादी के बाद का पहला वैलेंटाइन काफ़ी रोमांटिक और आने वाले हर साल के वैलेंटाइन के लिए यादगार बना सकते है।
डेकोरेशन पर विशेष ध्यान दे। Pay Special Attention To The Decorations
आप अपना वैलेंटाइन डे घर पर सेलिब्रेट कर रहे हो या बाहर, डेकोरेशन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि
वैलेंटाइन डे की डेकोरेशन एडोराबल और रोमांटिक होनी चाहिए सजावट मे बिल्कुल भी कंजूसी न बरते, अक्सर शादी के बाद लोग Savings के चलते कंजूस हो जाते है आप ऐसे बिल्कुल भी न करे सजावट के लिए आप हार्ट शेप बलून, लाइटिंग, फ्लॉवर का इस्तेमाल कर सकते है।
पहले वैलेंटाइन डे की यादे ताजा करे। Relive Your First Valentine Day
आप अपने वैलेंटाइन डे को और रोमांटिक बनने के किए अपने पहले वैलेंटाइन को फिर से जी सकते है, इसके लिए आप वही ड्रेस या सूट पहन सकते है जो आपने अपने पहले वैलेंटाइन डे पर पहना था, और उसी अंदाज़ में अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते है... हां इस बीच आप अपने पार्टनर को NO कहकर अपनी कोई बात मनवा सकतीं है (मजाकिया अंदाज मे).
अपने रोमांटिक सफर की क्लिप्स या फोटो देखे / शादी की क्लिप्स देखे। Watch Some Video Clips Related To Your Romantic Journey
आप अपने इस प्यार भरे दिन को और रोमांटिक बनने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ वो सभी वीडियो क्लिप्स और फोटोज देख सकते जो आपके प्यार भरे सफर की निशानी है जिसमे पहला प्यार से शादी का सफर काफी रोमांटिक लगने वाला है, और साथ ही अपने शादी के बाद पहला वैलेंटाइन कि पिक्चर्स लेना न भूलें।
एक दूसरे के लिए करे कुकिंग। Cooking For Each other
कहते है लडको के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर जाता है और लड़कियां का उन्हें प्यार से खिलाने में, कपल्स मिलके अपने पार्टनर के लिए उनका पसंदीदा डिश बना सकते है पर सर्व करने का स्टाइल थोड़ा रोमांटिक होना चाहिए आप हार्ट शेप में कोई भी डिश बना सकते है और साथ में I LOVE YOU लिखा टेम्पलेट दे सकते है।
डांस से बनाए माहौल रोमांटिक। Add Some Dancing moment
वैलेंटाइन डे हो और डांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता, लोगो कि खुशी उनके डांस मे झलकती है, खुशी जाहिर करने का ये परफेक्ट तरीका है, वैलेंटाइन डे पर आपका आपके पार्टनर के साथ एक प्यार भरे सॉन्ग के साथ एक वार्म डांस परफॉर्मेंस तो बनता है,जो माहौल को और रोमांटिक बना देगा।
सरप्राइज़ गिफ्ट देकर करे प्यार का इजहार। Plan A Surprise Gift
आज भी लोगो को डायरेक्ट गिफ्ट की बजाए सरप्राइज़ गिफ्ट खूब पसंद आते है, क्योंकि उसमे अपनी अलग ही खुशी मिलती है आप भी अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज़ गिफ्ट दे सकते है, अगर आप अपने Male के लिए गिफ्ट खोज रहीं है तो आप आप एक heart-shaped चैन गिफ्ट कर सकतीं है।क्योंकि वो हमेशा आपके पार्टनर के दिल के पास होगी। अगर आप अपनी Female पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट लेना चाहते हैं तो आप उनके लिए कोई रोड ट्रिप प्लान कर सकते है।
FAQ's
Q1. Valentine Day 2022 कब है?
उत्तर. 14 फरवरी 2022, सोमवार.
Q2. Valentine week किसे कहते है?
उत्तर. 7 फरवरी से 14 फरवरी एक वैलेंटाइन वीक होता है, जिसकी शुरुआत Rose Day से होती है.
Valentine week 2022
7 फरवरी – रोज डे Rose Day
8 फरवरी – प्रपोज डे Propose Day
9 फरवरी – चॉकलेट डे Chocolate Day
10 फरवरी – टेड्डी डे Teddy Day
11 फरवरी – प्रॉमिस डे Promise Day
12 फरवरी – हग डे Hug Day
13 फरवरी – किस डे Kiss Day
14 फरवरी – वेलेंटाइन डे Valentine Day.
Q3. Valentine Day कैसे विश करते है?
उत्तर. गुलाब का फूल, कार्ड या गिफ्ट देकर।
Q4. क्या वेलेंटाइन डे केवल प्रेमी लोग ही मना सकते है?
उत्तर. जरूरी नहीं है, आप जिससे प्यार करते है उनके साथ वेलेंटाइन डे मना सकते है।