कैसे शुरू करे लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग का व्यापार जाने हिंदी में । How to start laundry and dry cleaning business in hindi
हम सभी जानते है समय के साथ - साथ लोगो की लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव आया है जिसके कारण लोग अपनी दैनिक ज़िन्दगी में इतने व्यस्त हो गए है कि उनके पास इतना समय ही नहीं बचता की वे घर के छोटे मोटे कम भी कर पाए, इसलिए लोग इन छोटे मोटे कामों को करने के लिए बाहरी source के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता, और वहीं बाहरी source एक काफी बड़ा व्यवसाय बनकर उभरता है जिनमें से एक लांड्री और ड्राई क्लीनिंग व्यवसाय है जिसमे आज बड़े पैमाने पर विस्तार हो रहा है।
| laundry and dry cleaning business |
वैसे देखा जाए तो लांड्री और ड्राई क्लीनिंग के Business के लिए क्षेत्र का चुनाव करना, सबसे अहम भूमिका निभाता है क्योंकि आज भी कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां लोग नई technology के साथ संपूर्ण रूप से नहीं जुड़ पाए है जिसका मुख्य कारण कुछ भी हो सकता है जैसे: अशिक्षित, महंगी प्रक्रिया, इत्यादि और कपड़े धोने व अन्य कामों के लिए पारंपरिक तरीकों को ही अपनाते है
इसके विपरित शहरी क्षेत्रों में लांड्री और ड्राई क्लीनिंग का बिजनेस काफी बड़े पैमाने पर उभर रहा है शहरी क्षेत्रों में लोगो कि व्यस्तता के चलते लोगों के पास इन कामों के लिए समय का अभाव होता है जिसके चलते वे अपने कपड़े लांड्री और ड्राई क्लीनिंग मे देना ही उचित समझते है
क्या होता है लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग। Kya hota hai laundry and dry cleaning
लांड्री और ड्राई क्लीनिंग मे अंतर | difference between laundry and dry cleaning
लांड्री में क्या काम होता है?
लांड्री और ड्राई क्लीनिंग के व्यवसाय को समझने से पहले, लांड्री और ड्राई क्लीनिंग के बीच अंतर समझना बेहद जरूरी है
लांड्री मे कस्टमर के कपड़ों धोकर अच्छे से साफ किया जाता है जिसमे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए कपड़ों पर इस्त्री का काम किया जाता है।
ड्राई क्लीनिंग में क्या काम होता है?
ड्राई क्लीनिंग मे उन कपड़ों की साफ सफाई की जाती है जिन्हे घर पर धोना संभव नहीं होता, इसके अंतर्गत उन कपड़ों को लिए जाता है जो या तो काफी महंगी होते है या अनपर कड़ाई, मोतियों का काम हुआ रहता है इसलिए इन कपड़ों की साफ सफाई को लिए खास तकनीक का प्रयोग किया जाता है।
लांड्री और ड्राई क्लीनिंग का बिजनेस कैसे शुरू करे। How to start laundry and dry cleaning ka business with Low Budget
वैसे हम इतना तो समझ चुके है कि लांड्री और ड्राई क्लीनिंग दो अलग - अलग प्रक्रिया है पर दोनों का संबंध कपड़ों की साफ सफाई से ही है जिसमे एक मे कपड़ों की धुलाई व इस्त्री होती है तथा दूसरे मे उनको नयापन बनाएं रखने हेतु विशेष क्लीनिंग की जाती है,
वैसे तो लांड्री का काम वर्षो से चलता आ रहा है और जो इस काम को करते थे उन्हे धोबी कहा जाता था, लेकिन धीरे - धीरे इस व्यवसाय की गति मंद पड़ गई जिसका मुख्य कारण technology का विस्तार था जिसके दौरान लोगो ने कपड़े धोने की मशीन जैसे उपकरण लेना शुरू किया जो आज भी चलन में है, लेकिन आज भी लोग अपने नए एवं महंगे कपड़े को धुलाई के लिए लांड्री और ड्राई क्लीनिंग को ही एक अच्छा विकल्प मानते है क्योंकि उनसे उनके कपड़े मे नयापन बना रहता है जो उनकी जो उनकी घरेलू कपड़े धोने की मशीन नहीं दे सकती।
लांड्री और ड्राई क्लीनिंग का बिजनेस कैसे शुरू करे।
अगर आप भी लांड्री और ड्राई क्लीनिंग का बिजनेस करने की सोच रहे है तो इस पोस्ट के साथ बने रहिए जिसमे आप कुछ महत्वपूर्ण बिंदु फॉलो करके एक कम बजट में लांड्री और ड्राई क्लीनिंग का बिजनेस शुरु कर सकते है
• लांड्री और ड्राई क्लीनिंग बिजनेस के लिए जगह का चुनाव
इस बिजनेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिंदु जगह का चुनाव करना ही है क्योंकि बहुत से ऐसे क्षेत्र है जहां लोग आज भी पारंपरिक तौर पर हाथ से कपड़े धोते है इसलिए आप शहरी क्षेत्रों में जगह का चुनाव कर सकते है क्योंकि वहां लांड्री और ड्राई क्लीनिंग की मांग अधिक होती है आप ऐसी जगह का भी चुनाव कर सकते है जहां हॉस्टल, हॉस्पिटल, बैंक्वेट हॉल इत्यादि निकट हो, ऐसी जगह आपके बिजनेस के विस्तार मे काफी मदद कर सकती है।
• लांड्री और ड्राई क्लीनिंग बिजनेस के लिए फर्नीचर एवं मशीनरी | Setup the machine and furniture
अपने बिजनेस के लिए जगह के चुनाव के बाद फर्नीचर और मशीन पर विशेष ध्यान दे क्योंकि नई तकनीक की मदद से आप कम समय में ज्यादा काम कर सकोगे, जिसकी मदद से आप ज्यादा लाभ कमा सकते हो, साथ ही फर्नीचर का रख रखाव भी सुनिश्चित करे क्योंकि तैयार हुए कपड़ों को सुरक्षित रखने के लिए आपको कुछ फर्नीचर की आवश्यकता अवश्य पड़ेगी जैसे: मेज़, अलमारी, डेस्क इत्यादि।
• बिजनेस के लिए रजिस्ट्रेशन कराए। Registration for your Laundry and dry cleaning business
अपना काम शुरू करने से पहले आप अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन जरूर कराए। क्योंकि कोई बिजनेस शुरू करने से पहले उसका रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है जिससे आपका बिजनेस सम्पूर्ण रूप से मान्य हो जाएगा और भविष्य में होने वाली परेशानियों से आप सुरक्षित रहेंगे।
• कर्मचारियों की नियुक्ति करे।
एक सफल बिजनेस के पीछे एक अच्छी मेन पॉवर होती है और उनके पीछे जुड़ा सामंजस्य।
अगर आप अपने बिजनेस की शुरुआत एक कम बजट के साथ कर रहे है तो आप 2 - 3 कर्मचारियों को नियुक्ति कर सकते है क्योंकि हो सकता शुरुआती मुनाफा ज्यादा न हो। बिजनेस का विस्तार होने पर आप कर्मचारियों कि संख्या अपनी जरूरत के हिसाब से काम ज्यादा कर सकते है।
• क्वालिटी का रखे विशेष ध्यान
अगर आप अपने बिजनेस को सफल बनाना चाहते है और इस व्यापार मे एक अच्छी ख्याति (goodwill) बनाना चाहते है तो आपके द्वारा दी गई सर्विस की क्वालिटी पर अवश्य ध्यान दे, इसके लिए आप लांड्री और ड्राई क्लीनिंग के लिए जिस भी प्रकार के कच्चे माल का उपयोग कर रहे है उसकी क्वालिटी अच्छे से जांच करके ही ले, काम दाम की चक्कर में क्वालिटी के साथ समझौता बिलकुल न करे।
• मार्केटिंग है बेहद जरूरी | Laundry and Dry Cleaning Marketing
एक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मार्केटिंग बेहद जरूरी होती है क्योंकि जब लोगो को पता ही नहीं चलेगा कि मार्केट में लांड्री और ड्राई क्लीनिंग का काम खुला है लोग कैसे आपको काम देंगे, इसलिए किसी भी बिजनेस मे मार्केटिंग का अहम रोल है, वैसे तो मार्केटिंग करने के बहुत से तरीके हैं लेकिन लांड्री और ड्राई क्लीनिंग बिजनेस के लिए आप विजिटिंग कार्ड, टेम्पलेट, या अखबार के माध्यम से विज्ञापन दे सकते है।
FAQ's
Q1. ड्राई क्लीनिंग से कपड़े साफ करने के लिए किस विलायक का उपयोग किया जाता है?
सॉल्वैंट्स और पेट्रोलियम
Q2. लांड्री और ड्राई क्लीनिंग के बिजनेस मे कितना खर्च आता है?
लगभग 3 - 4 लाख, लेकिन आप कम बजट के साथ भी शुरुआत कर सकते है।
Q3. लांड्री और ड्राई क्लीनिंग मे इस्तेमाल होने वाले उपकरण कौन - से है? Laundry and dry cleaning equipment and machine
1. टंबल
2. आयरन
3. इंडस्ट्रियल वाशिंग मशीन
4. स्टीम जेनरेटर
Q4. लांड्री और ड्राई क्लीनिंग की सर्विस कहां कहां दे सकते है?
इसकी सर्विस आप होटल, हॉस्पिटल, हॉस्टल, बैंक्वेट हॉल, आदि मे दे सकते है।
Q5. ड्राई क्लीनिंग से किस प्रकार के कपड़े साफ किए जाते है?
ड्राई क्लीनिंग से हैवी कढ़ाई वाले सूट, ब्लेजर, कोट पैन्ट, थ्री पिस सूट, शेरवानी, इत्यादि साफ किए जाते है।