घर पर बैचलर पार्टी कैसे बनाएं। Bachelor Party At Home ideas
आसान भाषा में समझे तो अपनी आजादी का अंतिम दिन के रूप मे शादी से पहले बैचलर्स द्वारा दी गई पार्टी को बैचलर पार्टी कहा जाता है। इस पार्टी मे लोग अपने निजी दोस्तों ओर अपने कजिन को आमंत्रित करते है। ओर घूब मस्ती करते है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि यह सिर्फ लडको द्वारा ही प्लान की जाती है बल्कि लड़कियां भी इस को अलग से सेलिब्रेट करतीं है, यहां अलग इसलिए बोला जा रहा है क्योंकि पुरुष वर्ग की पार्टी मे महिला वर्ग की कोई भागेदारी नहीं होती ओर महिला वर्ग कि पार्टी मे पुरषों की।
bachelorette party at home ideas |
दोस्तो के साथ मौज मस्ती कौन नहीं करना चाहेगा। ओर जब बात दोस्त की बेचेलरेट पार्टी कि हो तो मजा दो गुना हो जाता है जी हां यहां हम लड़कियों की बेचेलरेट पार्टी की बात कर रहे है। इस बदलते दौर मे लड़कियां भी किसी से कम नहीं है।
घर पर बेचेलरेट पार्टी कैसे मनाए। bachelorette party at home ideas
अगर आप भी अपनी शादी से पहले एक कम बजट मे काफी अच्छी बेचेलरेट पार्टी ऑर्गनाइज करना चाहतीं है तो हमारी इस पोस्ट के साथ बने रहिए जो आपकी बेचेलरेट पार्टी को यादगार ओर काफी संतोषजनक अनुभव कराने मे मदद करेगी।
1. अपने करीबी दोस्तो को ही करे आमंत्रित।
पार्टी के लिए आप अपने करीबी दोस्तो को आमंत्रित कर सकते है। क्योंकि आप अपने सभी दोस्तो के साथ एंजॉय नहीं कर सकते। कुछ नए दोस्त जिनके साथ आप सिर्फ कैजुअल रहते हैं उन्हें इनलिस्ट न करे उन्ही दोस्तों को आमंत्रित करे जिनके साथ आप कंफर्टेबल है।
2. अपनी बेचेलरेट पार्टी के लिए थीम डिसाइड करे।
आजकल पार्टीज मे थीम का ट्रेंड काफी चल रहा है लोग नई - नई थीम को अपनी पार्टी का हिस्सा बनाते है जो काफी आकर्षक लगता है। थीम का चुनाव वेन्यू ओर स्पेस देख कर ही करे। वैसे तो बॉलीवुड थीम काफी पुरानी हो चुकी है लेकिन कहते है ओल्ड इज गोल्ड, तो यह थीम हमेशा सदाबहार रहती है आप इस थीम का चुनाव कर सकते है।
3. गानो की लिस्ट तैयार करे।
अक्सर गानों की लिस्ट तैयार करना काफी मुश्किल टास्क हो जाता है सही समय पर सही गाना न मिल पाने के कारण मूड खराब हो जाता है। इसलिए पहले आप कुछ समय निकालकर अपने व अपने दोस्तो के पसंदीदा गानों की लिस्ट तैयार कर ले या लिस्ट बनाकर किसी पेनड्राइव मे डाल कर सुरक्षित रखे ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। इसके लिए आप अपने करीबी दोस्तो की मदद ले सकते है
> बेस्ट ब्राइडल एंट्री डांस सॉन्ग।
4. घर की डेकोरेशन पर दे विशेष ध्यान।
घर में पार्टी हो या कोई ओर फंक्शन डेकोरेशन सबसे अहम भूमिका निभाती है क्युकी गेस्ट की सबसे पहले नजर सजावट पर ही जाती है ओर घर की सजावट देखकर वे होने वाली पार्टी का अंदाजा लगाते हैं क्योंकि जितनी अच्छी डेकोरेशन होगी पार्टी में उतना ज्यादा मजा आएगा इसलिए सजावट करने में कोई कंजूसी ना बरतें गेस्ट को बिल्कुल भी ऐसा न लगे कि घर पर बैचलर पार्टी नहीं हो सकती है।
5. खाने मे रखे हल्का खाना।
कई बार हम शो ऑफ के कारण बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं खाने में कई प्रकार की हैवी चीज़े बनवा लेते है जिसके कारण खाने के बाद ही नींद आने लगती है। ओर पार्टी का सारा मजा खराब हो जाता है। इसलिए हो सके तो आप हल्का खाना ही रखे जिससे आप अपने दोस्तो के साथ ज्यादा देर तक अपनी पार्टी एंजॉय कर सकते है।
6. गेम्स को भी बनाए अपनी पार्टी का हिस्सा।
अगर आप भी अपनी पार्टी में जान डालना चाहते है तो गेम्स से बढ़कर कोई ओर ऑप्शन नहीं है क्युकी गेम्स सभी गेस्ट को कनेक्ट करके रखेगे ओर बोरियत कम होगी ऐसे नहीं है गेम्स के नाम पर आप लूडो लेकर बैठ जाओ ओर सभी गेस्ट का मूड खराब कर दो। ऐसे गेम्स की लिस्ट पहले ही तैयार रखें जिससे बोरियत न हो
7. घर की महिला मेंबर्स को भी करे शामिल।
पार्टी किसको पसंद नहीं होती और पार्टी में जाने के लिए छोटा-मोटा झूठ भी बोलना पड़े तो बड़ी आसानी से बोल देते हैं। अक्सर हम फैमिली को बिना बताए पार्टी में चले जाते इसका मुख्य कारण है उनकी रोकथाम और अपनी प्राइवेसी होती है।
फैमिली की चिंताएं जो हम कभी समझ नहीं पाते।
फैमिली की चिंता है कम करने के लिए आप अपने बैचलरेट पार्टी में उन्हें शामिल कर सकते हैं उनसे पार्टी से जुड़े नए आइडिया और इवेंट को ओर शानदार बनाने के लिए मदद मांग सकते हैं।
> शादी के बाद कैसे बनाए पहला वैलेंटाइन डे स्पेशल?
FAQ's
Q1. लड़कियों की बैचलर पार्टी को क्या कहते हैं?
उत्तर बेचेलरेट पार्टी।
Q2. क्या बैचलर पार्टी में हार्ड ड्रिंक्स (वाइन) होना जरूरी है?
उत्तर जरूरी नहीं। आप हार्ड ड्रिंक्स की बजाए सॉफ्ट ड्रिंक्स का यूज ज्यादा अच्छा है।
Q3. बेचेलरेट पार्टी कौन देता है?
उत्तर ब्राइड दे सकतीं है।
Q4. बैचलर पार्टी कितने दिन पहले रखें?
उत्तर शादी से कुछ दिन पहले रख सकते है ताकि शादी की तैयारी में कोई परेशानी न हो।
> शॉर्ट गर्ल्स के लिए ब्राइडल लहंगा टिप्स हिंदी में।