बेस्ट ब्राइडल एंट्री डांस सॉन्ग। Best Bridal Entry Dance Songs
शादियों का सीजन हो, और नाच गाना न हो, ऐसे कैसे हो सकता है उम्मीद करता हूं आपने भी इस शादियों के सीजन के लिए कुछ यूनिक डांस स्टेप सीख लिए होंगे, अगर नहीं सीखे, तो कोई बात नहीं फिर भी चलेगा। क्योंकि आपने सुना तो होगा ही Any Body Can Dance. दिल से किया गया डांस हमेशा बेस्ट डांस होता है और शादियों में नागिन डांस को कौन भूल सकता है शादियों में नागिन डांस हमेशा सदाबहार रहा है, ओर नागिन ट्यून बजते ही लोग खुद को रोक नहीं पाते।
कहते है जब इंसान दिल से खुश होता है तब उसकी खुशी उसके डांस मे झलकती है ऐसी बात है तो दुल्हने पीछे क्यों रहे। दुल्हन का अपनी शादी मे एक ग्रैंड एंट्री सॉन्ग के साथ एक ग्रेट डांस परफॉ्मेंस तो बनती है।
ब्राइडल एंट्री के लिए हिन्दी गाने। Best Bridal Entry Dance Hindi Songs
| Best Bridal Dance Songs |
अगर आप भी अपनी शादी मे एक ग्रैंड एंट्री के साथ एक ग्रैंड डांस परफॉर्मेंस देना चाहतीं है, पर सॉन्ग को लेकर परेशान है तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। कुछ ट्रेंडी सॉन्ग जो आपकी शादी मे आपकी एंट्री को ग्रैंड व दमदार बनाने मे मदद करेंगे।
1. Din Shagna Da by Jasleen Royal
यह शादियों में सबसे ज्यादा ट्रेंड मे रहना वाला सॉन्ग रहा है। शादियों में जब भी यह गाना सुनाई देता है तो शादी में उपस्थित सभी लोगो कि निगाहे वेडिंग वेन्यू के मेन गेट पर होती है ओर पता लग जाता है कि एक खूबसूरत दुल्हन के कदम स्टेज कि ओर चल दिए है यह पल काफी आकर्षक लगता है अगर आप भी अपनी वेडिंग मे एक खूबसूरत व पीसफुल एंट्री चाहतीं है तो यह सॉन्ग आपके लिए परफेक्ट है।
2. Saiyaan Superstar
अगर आप भी अपनी वेडिंग एंट्री मे डांस स्टेप्स के साथ एक कुछ धमाकेदार करना चाहतीं है तो यह सॉन्ग आपके एंट्री मे चार चांद लगा सकता हैं। इस गाने के साथ एक शानदार एंट्री सभी को सरप्राइज़ कर सकती है
3. Leja Re by Dhvani Bhanushali
शादियों में गानों की लिस्ट हो, ओर यह रोमांटिक न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर आप भी अपनी ब्राइडल एंट्री को एक रोमांटिक टच देना चाहतीं है तो यह गाना आपको अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
4. Kithe Reh Gaya by Neeti Mohan
ये गाना जितना प्यार है इससे कई गुना इसकी पॉपुलैरिटी । वैसे तो यह गाना रिंग सेरेमनी जैसे इवेंट को ध्यान में रखकर गाया गया है। लेकिन इस गाने ने शादियो मे dj पर भी काफी लोकप्रियता बटोरी है।
5. Kala Chashma by Amar Arshi
अगर आप भी एक चुलबुले अंदाज़ वाली दुल्हन बनने जा रही है ओर लेना चाहतीं हैं एक ग्रैंड डांस परफर्मेंस के साथ ग्रैंड एंट्री। यह गाना आपको ग्रैंड एंट्री ही नही बल्कि चस्मे के एक कूल लुक भी देने मे मदद करेगा।
6. Tum Jo Aaye Zindgi Me Baat Ban Gayi
यह गाना रोमांटिक के साथ साथ एक पीसफुल वाइब भी देता। अगर आप भी अपने लाइफ पार्टनर को कोई रोमांटिक ओर प्यार भरा सॉन्ग डेडिकेट करना चाहतीं है तो इस गानों को जरूर इन्लिस्ट करे।
7. Mein Chali Main Chali by Urvashi Kiran Sharma
अगर आप अपनें खूबसूरत लुक के साथ एक ख़ूबसूरत सा गाना खोज रहीं है मुझे लगता है इस गाने को सुनने के बाद आपकी खोज खत्म हो जाएगी, क्योंकी यह गाना आपके ब्राइडल एंट्री को उतना ही ख़ूबसूरत बना देगा जितने आप अपनी शादी के दिन लगोगे और आपकी शादी के रोमांटिक पलो मे ओर जान डाल देगा।
> घर पर बेचेलरेट पार्टी कैसे मनाए।
> शॉर्ट गर्ल्स के लिए ब्राइडल लहंगा टिप्स हिंदी में।
> सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के टिप्स |
> शादी के बाद कैसे बनाए पहला वैलेंटाइन डे स्पेशल?