हाय दोस्तों
आशा है आप सभी अच्छे होंगे।
मेरा नाम सचिन है। मैं दिल्ली में रहता हूं और ये मेरी जन्मभूमि भी है घर में सबसे छोटा होने के साथ साथ मै बहुत नटखट और शरारती भी हुआ करता था मेरी शरारतों के किस्से सुनाने बैठ गया तो आप पढ़ते पढ़ते तो नहीं पर हां मैं टाइप करते करते जरूर थक जाओगे।
घर में सबसे छोटा हूं इसलिए सबके हुकुम का पालन करना शोक सा बन गया है और मजबूरी भी।
Qualification:
मुझे बचपन से खेलकूद मे बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं रहा शायद एक कारण यह भी था कि मेरे ज्यादा दोस्त नहीं बन सके।
मुझे पढ़ना बहुत अच्छा लगता है ओर इसी वजह से मेरी आंखों पर एक मोटा चस्मा टांग फैलाए मेरी नाक पर बैठा रहता है।
मैं आंशिक रूप से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका हूं मैंने 10वी और 12 वी कक्षा CBSE BOARD से कि है जिसमे मुझे काफी अच्छे मार्क्स प्राप्त हुए जिससे मुझे दिल्ली विश्वविद्यालय के काफी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता था। पर फाइनेंशियल दिक्कत के कारण मुझे पार्ट टाइम जॉब ओर ओपन से अपनी ग्रेजुएशन करनी पड़ी। ओर आगे भी कुछ कोर्सेज जारी है।