अपने पालतू डॉग को कैसे ट्रेन करें | Paltu dog ko Training kaise de
जब हम कोई पैट घर लाते है तो सारी खुशियां उसके इर्द-गिर्द ही घूमती है. पूरा पूरा दिन उसको गोद में उठाए घूमते हैं. क्योंकि पैट स्ट्रेस बस्टर की तरह कार्य करते हैं उनके सामने आते ही सारी थकान मिट जाती है. और उनके साथ खेलने के लिए शरीर में एक अलग सी ऊर्जा उत्पन्न होती है. हां यह सही है कि आप अपने पैट से प्यार करते हो उसे गोद में लेकर घूमते हो पर ऐसी चीजें करने से आपका पेट या तो आलसी हो जाएगा या जिद्दी. हम सभी जानते हैं कि पैट एक नवजात शिशु की तरह होता है उनकी मेमोरी ब्लैंक होती है और अब आपको डिसाइड करना है कि आप उनकी मेमोरी में एक कैसी चीजें इंस्टॉल करना चाहते हों।
| pet dog ko training kaise de |
जब आप किसी के घर जाते हैं तो आप देखते है. जैसे ही आप घर के अंदर आते है. उनका पालतू डॉग आपके सम्मान में झुक कर नमस्कार करता है. और अपने मालिक की सभी कमांड फॉलो करता है. और आप उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. और ऐसा बिल्कुल भी नहीं है की अच्छी नस्ल के डॉग ज्यादा समझदार होते है. यह सब उसके मालिक पर निर्भर करता है कि उसने अपने पैट क्या और कैसे प्रशिक्षण (Training) दिया है।
अपने पालतू डॉग को प्रशिक्षित (Trained) कहां से कराएं
यदि आप भी अपने पालतू डॉग के प्रशिक्षण के बारे में विचार कर रहे है. तो ध्यान दीजिए.
वैसे तो पालतू डॉग के लिए बहुत से प्रशिक्षण केन्द्र आपके घर के आस पास मिल जाएंगे. जो आपकी जेब थोड़ी हल्की होने का कारण बन सकते है. इसलिए आप कुछ सामान्य टिप्स फॉलो करके अपने पालतू डॉग को काफी अच्छी ट्रेनिंग दे सकते है।
घर पर अपने पालतू डॉग को कैसे ट्रेन करें
यहां आपको अपने पालतू डॉग को घर पर ही ट्रेन करने के लिए कुछ टिप्स दिए गए जिन्हें फॉलो करके आप अपने पालतू डॉग काफी अच्छा प्रशिक्षण दे सकते है।
1. धैर्य बनाए रखें
मनुष्य धैर्य का बहुत कमजोर होता है यह ज्यादा चीजें कम समय में पाना चाहता है एक या दो दिन में तो मनुष्य भी कोई चीज नहीं सीख सकता.और जिसे आप सीखा रहे है वो तो केवल एक बेजुबान जानवर है. अगर आप अपने पालतू डॉग से काफी अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं तो आपको धैर्य बनाए रखना होगा।
2. अपने पालतू डॉग को नमस्कार करना सिखाएं
आमतौर जब कोई मेहमान घर पर आते हैं तो डॉग उन पर भोकना शुरू कर देते हैं यह चीज मेहमानों पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है और उसी वजह से डॉग के मालिक को भी शर्मिंदा होना पड़ता है इसलिए कभी आपको यह चीजें फेस न करनी पड़े आप आने डॉग को पहले से ही ट्रेन कर सकते है
अक्सर डॉग अपने आगे के दोनों पैर उठाके नमस्कार दोनों पैर उठाकर नमस्कार संबोधित करते है. ऐसा करने के लिए आप उन्हें पैट से जुड़े वीडियो दिखा सकते है. उन्हें रोज प्रेक्टिस करा सकते है अगर वह एक बार भी ऐसा कर पाते हैं तो उन्हें कुछ खाने को अवश्य दे।
3. अपने पालतू डॉग को नाम याद कराए
डॉग्स को कोई भी नाम आसानी से याद नही रहता. इसलिए यह टास्क आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है पर इसके लिए आप एक कारगर ट्रिक अपना सकते है. Instructions then Action Trick.
4. पालतू डॉग को पॉटी ट्रेन करे
जब हम कोई पेट घर लाते हैं तो सबसे बड़ी समस्या यही होती है और इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं
1. अपने पालतू डॉग को पोटी के लिए एक निश्चित स्पेस का चयन करें।
2. अपने पालतू डॉग की पोटी टाइम का आकलन करे। और उसी टाइम उसे उस निश्चित जगह पर ले जाए
3. अपने पालतू डॉग को सुबह शाम की सैर पर जरूर ले जाएं।
5. कमांड के लिए विशेष भाषा का प्रयोग करें।
जब आप अपने पालतू डॉग को ट्रेनिंग दे रहे हो तो आप ही विशेष भाषा का प्रयोग कर सकते हैं यहां विशेष भाषा का अर्थ यह नहीं कि आप उसे इंग्लिश या फिर संस्कृत भाषा में ट्रेनिंग दे, यहां विशेष भाषा का मतलब है कभी कभी स्ट्रिक्ट होकर अपने पेट को ट्रेनिंग दे ताकि वह आपके हाव-भाव को समझ सके।
6. ट्रेनिंग से पहले कुछ खाने को ना दें।
ट्रेनिंग से पहले आप अपने पालतू डॉग को कुछ ना खिलाए। अच्छा होगा कि आप ट्रेनिंग के दौरान उसके द्वारा किए गए सफल टास्क पर रिवॉर्ड में थोड़ा-थोड़ा खाने को दें जिससे आपका पैट रिवॉर्ड पाने के लिए काफी अच्छा रिस्पॉन्स देगा।