पालतू जानवर घर लाने से पहले जान ले कुछ जरूरी बातें | paltu janwar ko Ghar lane se pehle kuch jaruri baten

 पालतू जानवर घर लाने से पहले जान ले कुछ जरूरी बातें | paltu janwar ko Ghar lane se pehle kuch jaruri baten 


अगर आप भी कोई पालतू जानवर को घर पर पालने कि सोच रहे हैं तो जान ले कुछ आवश्यक बातें। 

paltu janwar ko Ghar lane se pehle kuch jaruri baten, dog care tips, dog ki dekhbhal kaise kare

पशुओं को पालने का चलन कई वर्षों से चलता आ रहा है. ग्रामीण इलाकों में केवल लाभ कमाने हेतु ही पशुओं को पाला जाता है, जैसे - गाय भैंस बकरी इत्यादि लेकिन शहरी इलाकों में यह एक शोक बनकर उभरा है जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे जानवरों के प्रति लोगों का नजरिया भी बदल रहा है. दुनिया में लोग पालतू जानवरों को पालने के इतने शौकीन हो गए है कि वो अपने बच्चो की तरह उनका ख्याल रखते है, क्योंकि जितना प्यार आप इन्हें दोगे उससे कई गुना प्यार यह रिटर्न गिफ्ट आपको करते हैं. वैसे तो आपको लोगों के घरों पर विभिन्न प्रकार के पालतू जानवर मिल जाएंगे जैसे- कुत्ता, बिल्ली, मछलियां, बंदर, खरगोश, पक्षी इत्यादि। अगर देखा जाए तो लोग कुत्ता पालने के शौकीन कुछ ज्यादा ही होते है उसका कारण है की कुत्ते सुरक्षा और अपने मालिक के प्रति वफादार होते है.



पालतू जानवर घर लाने से पहले जान ले कुछ जरूरी बातें


1. पालतू जानवर पालने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना जरूरी

देखा गया है कि लोगों के शोक के चलते एक पालतू पशु घर तो ले आते है कुछ समय उसके साथ खेलने के बाद बोर हो जाते है फिर उन्हें आवारा पशुओं की तरह भटकने के लिए छोड़ देते है. इसलिए पहले आप मानसिक रूप से तैयार हो जाए कि क्या आप उस पालतू जानवर की देखभाल कर भी सकते है या नही।

> अपने पालतू डॉग का क्या नाम रखे।


 2. पालतू जानवर का चुनाव | कौन-सा पालतू जानवर ले

अगर अपने मन बना लिया है कि आप एक पैट को पालने की जिम्मेदारी ले सकते है तो अगला प्रश्न उठता है की कोनसा पैट ले, अगर आपको खेलकूद व एक्सराइज करना पसंद है तो आप कुत्ता या बिल्ली ले सकते है अगर आपको बाते करना पसंद है तो आप कोई पक्षी ले सकते है, जैसे- तोता, चिड़िया ले सकते है


3. डॉक्टर से चेक-अप जरूर कराएं

मनुष्य की तरह प्रत्येक जानवर भी बीमारियों से घिरा हैं क्योंकि बहुत से ऐसे वायरल संक्रमण होते हैं जिन की चपेट में जानवर सामान्य तौर पर आ जाते हैं. इसलिए अपने पैट को एक रूटीन चेकअप के लिए जरूर ले जाएं. और उसे वैक्सीनेट जरूर करवाएं, ताकि अगर वह किसी को काट भी लेता है. तो संक्रमण का खतरा ना रहे।


4. पालतू जानवर के लिए रखे पर्याप्त स्पेस (जगह)

जानवरों को खुले मैं खेलना बहुत पसंद होता है अक्सर पिंजरे में बंद या कम स्पेस में वह चिड़चिड़े हो जाते हैं अगर आप कोई पैट लेना चाह रहे हैं तो सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसके लिए आपके घर में पर्याप्त स्पेस हो. स्पेस को ध्यान में रखकर अपने पैट का चुनाव करे.


5. सफाई का पूरा रखे ध्यान

जब आप किसी पालतू जानवर को घर लाते हैं तो वह एक नवजात शिशु की तरह होता है. जो सभी चीजों से अनजान है इसलिए हो सकता है पूरे घर में गंदगी करें. इसलिए शुरुआती दिनों में यह सुनिश्चित करें कि आपके पेट के खाने के बर्तन चादर अलग ही रखे और उसी सुनिश्चित स्थान पर उसके साथ खेले.


6. अपने पालतू जानवर को नियमित सैर पर ले जाए

अक्सर कुछ पैट बहुत मोटे हो जाते हैं और आलसी हो जाते हैं क्योंकि उनकी दिनचर्या खाने से शुरू होती है.और सोने पर खत्म इसलिए अपने पैट को रोज सुबह सैर पर जरूर ले जाएं, जिससे वह एक्टिव ऑफ फुर्तीला बना रहे।

 FAQ:


Q1. फालतू जानवर कहां से खरीदें?

Ans. काफी NGO's है जो फालतू जानवर उपलब्ध कराते हैं,               

लेकिन आप स्ट्रीट एनिमल्स को नई जिंदगी दे सकते हैं


Q2. क्या अच्छी नस्ल के ही पैट पालने चाहिए?

Ans. यह जरूरी नहीं है कि आप अच्छी नस्ल के पैट को ही अपना पालतू जानवर बनाए।


Q3. क्या डॉग्स को घी हजम होता है?

Ans. नहीं।

>कैसे शुरू करे लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग का व्यापार, जाने हिंदी में

> चुनाव चिन्ह कैसे मिलता है?

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.